उत्तराखंड

उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, यहां देखें पूरी खबर

उत्तरकाशी जिले में लगातार बरसात के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले मुख्य मार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध हो गए हैं। सड़कें टूटने और भूस्खलन से यात्रियों और स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंगोत्री जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग इन स्थानों पर बाधित है। इन इलाकों में मलबा आने से सड़कें बंद हैं। यात्रियों को जगह-जगह रुकना पड़ रहा है और यातायात पूरी तरह से प्रभावित है।

  • नगुण
  • धरासू
  • नाकुरी
  • नेताला
  • नलूणा
  • ओंगी
  • डबराणी

वहीं, यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह मार्ग इन स्थानों पर अवरुद्ध है।

  • झर्जर गाड
  • जंगलचट्टी
  • बनास
  • नारदचट्टी
  • सिलाई बैण्ड
  • कल्याणी हरेती
  • फेडी

इन इलाकों में लगातार वर्षा के कारण सड़क टूट गई है और कई हिस्सों में भारी मलबा जमा हो गया है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि किए यात्रा पर न निकलें। मौसम साफ होने और मार्ग बहाल होने के बाद ही यात्रा करना सुरक्षित होगा। बीआरओ और प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं, लेकिन बरसात की वजह से मार्ग खोलने में समय लग सकता है।

About the author

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

View all posts