Kedarnath Dham In Sawan Somwar : आज सावन का पहला सोमवार था। इस पहले सोमवार को केदारनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में पहुंच गए।
केदारनाथ धाम में बारिश और ठंड के बीच भी बाबा के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। देश के विभिन्न-विभिन्न राज्यों से पहुंचे कांवडियों और श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम बोले' के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करके परिवार की सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की।
अब तक केदारनाथ में 14.25 लाख श्रद्धालु कर चुके है दर्शन
सावन माह के विशेष महत्व को देखते हुए इन दिनों केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ रही है। अबतक 14.25 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके है।
प्रतिदिन बडी संख्या में श्रद्धालु कठिन यात्रा पूरी करके धाम पहुंच रहे है। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पहले की तरह अटूट बनी हुई है।
श्रद्धालुओं का मानना - बाबा बुलाते है तभी दर्शन हो पाते है
केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस जीवन के यादगार आध्यात्मिक अनुभव के बारे में बताया। उनके द्वारा बाबा केदारनाथ के दर्शन से मन को अद्भुत शांति मिलती है। वहीं हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ धाम की दिव्यता और पाकृतिक सौंदर्य हर भक्त को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। वहीं कांवडियों ने गंगाजल अर्पित करके भगवान शिव जी का आशीर्वाद लिया।
दर्शन व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर
बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि सावन सोमवार होने की वजह से बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर समिति और जिला प्रशासन आपसी तालमेल के साथ व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे है। वहीं दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

