Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi : बता दें कि संसद के मानसून सत्र के दौरान गतिरोध और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा के लिए सरकार के प्रस्ताव को विपक्ष द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर प्रहार किया है।
दरअसल कंगना रनौत ने बुधवार को आरोप लगाया है कि राहुल गांधी देश का मजाक उडाते है। उनके लिए हर चीज मजाक है। वहीं कंगना रनौत के अनुसार कांग्रेस सौ चुनाव हार चुकी है औऱ उनकी कोई हैसियत नहीं रही है।
कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला
बॉलीबुड अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें यह भूमिका भी नहीं मिलेगी और उनका यह आखिरी कार्यकाल होगा। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद और देश का मजाक उडाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग करते है औऱ फिर कहते हैं,'हम उनकी बात सुनेंगे।'
वहीं कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि वे देश का मजाक उडा रहे हैं। वे लगातार देश का मजाक बनाते हैं। यह पहली बार है, जब मैं संसद का ऐसा मजाक बनते देख रही हूं। एक तरफ तो वह कहते हैं, 'हमें अमित शाह से जवाब चाहिए, यह पूछने के लिए उन्होंने छात्रों के साथ ऐसा-वैसा किया या नहीं' और साथ ही यह भी कहते हैं, 'हम उनकी बात सुनने के लिए यहां नहीं है।'
कांग्रेस कर रही है संसद और देश के नागरिकों का अपमान - कंगना रनौत
बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि, 'पूरी दुनिया देख रही है और सोच रही है कि यह किस तरह का इंसान है। जिस तरह से वह अपनी हताशा निकाल रहे हैं, संसद और इस तरह पूरे देश और उसके नागरिकों का अपमान कर रहे है। उसे देखकर विपक्ष के नेता के तौर पर उनकी भूमिका देखते हुए मुझे यकीन हो गया है कि यह उनका आखिरी कार्यकाल होगा।'

