Dehradoon Bridge Collapse : इन दिनों पूरे देश में मानसून फैल चुका है, जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तराखंड में भी कई इलाकों में भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। 

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ रहा है। वहीं देहरादून में बारिश के बीच प्रेमनगर के नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बने नए पुल को नुकसान पहुंचने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। नदी का डेंजर लेवल 627 मीटर है, वहीं जलस्तर 626 मीटर तक पहुंच चुका है। 

अलकनंदा नदी का जलस्तर बढने की वजह से भगवान शिव की मूर्ति भी जलमग्न हो गई है औऱ नदी का पानी कई आवासीय इलाकों तक पहुंचने लगा है, जिसकी वजह से नुकसान का खतरा बढ रहा है।

इसी बीच खतरे को देखते हुए प्रशासन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रुद्रप्रयाग में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। 

हाईवे पर भी जगह-जगह पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। जिसके कारण को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। जिसकी वजह से केदारनाथ में प्रतिदिन यात्रालुओं की संख्या प्रतिदिन घटकर 1000 से भी कम हो गई है।

इसी बीच उत्तराखंड के देहरादून में लगातार बारिश की बजह से प्रेमनगर के नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बने नए पुल को नुकसान पहुंचने की सूचना सामने आई है। खबरों के मुताबिक हाल में निर्मित यह पुल बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते देहरादून, विकासनगर औऱ हिमाचल प्रदेश की और जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है।

इस घटना के बाद पुल के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे है। पुल को फिलहाल कितना नुकसान हुआ है और इसके पुल टूटने के पीछे की वजह क्या है, इस पर प्रशासन की औऱ से अधिक जानकारी का इंतजार है।

आप को बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने 2 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-काश्मीर और उत्तराखंड के कई ईलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।