CJP Protest : आप को बता दें कि CJP ने गुरुवार को बड़ा एलान कर दिया है। जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बीच कोकरोच जता पार्टी ने 24 जुलाई को बडे देशव्यापी प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही साथ CJP ने ऐलान किया है कि बडी संख्या में छात्र इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

कोकरोच जनता पार्टी ने 24 जुलाई को किया बडे प्रदर्शन का ऐलान

खबरों के मुताबिक CJP ने 24 जुलाई को पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कोकरोच जनता पार्टी छात्रा और युवाओं को इस आंदोलन में बडी संख्या में भाग लेने को कहा है। नीट पेपर लीक मामले और छात्रा के अनेक मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी द्धारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है।

CJP पार्टी का डिजिटल पोस्टर हुआ वायरल

बता दें कि कोकरोच जनता पार्टी ने इस बडे प्रदर्शन की जानकारी एक डिजिटल पोस्टर के जरिए दी है। यह पोस्टर पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में सीजेपी ने लोगों से बडी संख्या में शांतिपूर्वक प्रदर्शन औऱ एकजुटता की मांग की है।

वायरल हुए डिजिटल पोस्टर में की गई ये मांग

सीजीपी द्धारा 24 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मांग करते हुए अपील की गई है। यह आंदोलन पूरे देशभर में पुलिस कार्रवाई के पीडितों के साथ एकजुटता जताने के लिए किया जाएगा। इस पोस्टर में 'Every Disrict. One Day. One Demand.' की मांग की गई है।

यह प्रदर्शन छात्र संगठनों व अन्य सामाजिक संगठनों से मिलकर लोकल लेवल पर परमिशन और जरुरी व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। यह प्रदर्शन 24 जुलाई को पूरे देशभर में आयोजित किया जाएगा।