केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपे जाने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस फैसले को नैतिक आधार पर लिया गया निर्णय बताया।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह कदम 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को देखते हुए उठाया गया है। उनके अनुसार, सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्र किसी प्रकार के बहकावे में न आएं और देशहित सर्वोपरि बना रहे।
विपक्ष पर लगाए आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्ष और विदेशी ताकतों के इशारों पर कुछ लोग छात्रों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे प्रयासों से देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने तथा अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
https://x.com/i/status/2080974295048839578
उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रहित और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि छात्रों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न फैले।
पीएम मोदी ने किया हमेशा जनभावना का सामना
महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हमेशा जनभावनाओं का सम्मान करती है और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फैसला राष्ट्रहित और छात्रहित दोनों के अनुरूप है तथा इससे भ्रामक राजनीति करने वालों को स्पष्ट संदेश गया है।

