Attack On Shakib AL Hasan's Home : बता दें कि बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर हमला हुआ है। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनके घर में तोडफोड की और पेट्रोल बम फेंककर आग लगाने की भी कोशिश की।
यह घटना बुधवार की है, जब शाकिब अल हसन नई दिल्ली में शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस घटना के बाद पूरे बांग्लादेश में राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है।
हमलावरों ने शाकिब के घर को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार बता दें कि बुधवार रात मगुरा शहर के केशब मोड इलाके में कुछ लोग शाकिब अल हसन के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले ईंट-पत्थर फेंककर खिडकियों के शीशे तोडे।
इसके बाद पेट्रोल बम फेंककर घर में आग लगाने की कोशिश की गई । इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढा दी गई है। फिलहाल इस हमले के पीछे कौन लोग थे, इसकी कोई खबर सामने नहीं आई है।
शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बढा विवाद
यह बात तब सामने आई, जब शाकिब अल हसन नई दिल्ली में एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संबोधित किया था। कार्यक्रम खत्म होने के कुछ घंटे के बाद ही मागुरा स्थित उनके घर पर हमला हो गया।
बता दें कि शाकिब अल हसन मागुरा-1 सीट से अवामी लीग से सांसद रह चुके है। जिसकी वजह से इस घटना को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई है। हालांकि इस हमले के पीछे की असली वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
अवामी लीग का दावा - पेट्रोल बम से हुआ हमला
अवामी लीग ने दावा किया कि शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। पार्टी का कहना है कि शेख हसीना के कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से शाकिब अल हसन को निशाना बनाया गया।
अवामी लीग के अनुसार कार्यक्रम से पहले कुछ राजनीतिक दलों ने मीडिया संस्थानों को चेतावनी दी थी। ऐसे में अवामी पार्टी ने इसे विरोधियों की सुनियोजित कार्रवाई बताया है।
अब तक की जानकारी के अनुसार शाकिब अल हसन के घर में तोडफोड और आग लगाने की कोशिश की बात कही गई है। वहीं पेट्रोल बम का इस्तेमाल भी किया गया है। ऐसे में इस घटना को लेकर कई तरह के दावे सामने आ रहे है। ऐसे में जांच आगे बढने के बाद ही सारी जानकारी स्पष्ट होगी।

