Attack On Pappu Yadav : बता दें कि संसद के बाहर हुए प्रदर्शन के बीच सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार को भारी हंगामा हो गया। मीडिया के सामने ही उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस और मारपीट शुरु हो गई।

इस सबके बीच सांसद पप्पू यादव ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि एक शख्स ने उन पर हमला करने की नीयत से प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाकू लेकर घुसा था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर हुआ हमला

दरअसल सांसद पप्पू यादव ने हालिया संसद प्रदर्शन में खुद पर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए यह प्रेस कोन्फ्रेंस बुलाई थी। वे मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर सवाल उठाने शुरु कर दिए।

यह बातचीत शुरुआत में सिर्फ नोकझोंक तक सीमित रही, लेकिन जैसे ही वहां मौजूद लोग नारेबाजी करने लगे। विरोधियों की नारेबाजी देखकर पप्पू यादव के समर्थक भडक गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और यह माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होकर मारपीट होने लगी। पप्पू यादव खुद लोगों को शांत रहने की अपील करते दिखे। लेकिन भीड बेकाबू हो गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने पप्पू यादव पर जूता भी फेंका।

क्या पप्पू यादव पर चाकू से हमले की कोशिश की गई?

सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा करने वाले शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सुमित के रुप में हुई है। आरोपी सुमित संतो को लेकर पप्पू यादव के बयान से नाराज था।

पप्पू यादव के समर्थकों का दावा है कि आरोपी अपने साथ धारदार चाकू भी लिया था। जब उसने पीछे से चाकू निकालने की कोशिश की, तब उन्होंने एकजुट होकर उसे बेकाबू होने से पहले पकड लिया।

पप्पू यादव के समर्थकों ने सुमित को पकडकर पुलिस के हवाले किया और एक चाकू भी सौंपा। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस बात की गहराई से जांच में जुट गई है कि क्या वह सच में अपने साथ चाकू लेकर आया था।