जंतर-मंतर पर छात्र प्रोटेस्ट के बाद पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि पद से बड़ा हमारे लिए देश, युवा और छात्र है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इस बात का संकेत दैता है कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध में जरुरी सुधारों के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान की उपलब्धियां भी गिनवाई।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा है कि भाजपा के लिए कार्यकर्ताओं के लिए पद से ज्यादा अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढी और छात्र है। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इस बात को दर्शाता है।
उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है औऱ पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के जो भी दोषियों है, उन्हें कठोर दंड मिले। इसके लिए मोदीजी द्धारा लिए गए निर्णय सराहनीय है। मुझे संपूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से नीट परीक्षा में सफल हुए छात्रों के साथ पूरा न्याय होगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने गिनवाई धर्मेंद्र प्रधान की उपलब्धि
अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान की उपलब्धियां गिनवाते हुए बताया कि, धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्ता, डिजिटल शिक्षा को बढावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ करने के दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए है।
वहीं परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे है। उनका ये कार्यकल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।

