Abhijeet Dipke : बता दें कि कोकरोच जनता पार्टी के संस्थाकर अभिजीत दीपके ने दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इसी तरह से छात्रों को परेशान करती रही तो कोकरोच जनता पार्टी एक बडे शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए इसका जवाब देगी। उनका कहना है कि सरकार को छात्रों को टार्गेट करना औऱ उनका उत्पीडन बंद करना चाहिए।

आप को जानकारी के लिए बता दें कि कोकरोच जनता पार्टी सरकार से आश्वासन चाहती है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं होना चाहिए औऱ ना ही उन्हें परेशान करना चाहिए। सीजेपी का कहना है कि प्रदर्शन को 25 जुलाई को समाप्त करने से पहले सरकार के साथ हुई बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

सरकार पर वापस लें सभी FIR - सीजेपी प्रवक्ता

कोकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि, 'सरकार के लिए अपने वादों को पूरा करने की समय-सीमा आज खत्म हो रही है। हम फिर एक बार सरकार से अपील करते है कि वह अपने वादें पूरे करे और सभी FIR वापस लें। वे यह सुनिश्चित करे कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ भविष्य में कोई कार्रवाई ना हों।'

सीजेपी ने दी बडी चेतावनी

सीजेपी पार्टी के प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि, 'अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है को जैसा कि हम पहले ही बता चूके है कि कोकरोच जनता पार्टी के पास छात्रों और प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए देशव्यापी प्रदर्शन शुरु करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर वे युवाओं को चुप रहने की उम्मीद नहीं कर सकती. अगर वादों का सम्मान नहीं किया गया तो भारत की सडकें एक बार फिर युवाओं की आवाज जरुर बनेगी।'

इससे पहले भी आशुतोष रांका ने कहा था कि, 'तीसरे दौर की वार्ता में हमारे बीच यह सहमति बनी थी कि देशभर में प्रदर्शनकारियों औऱ आयोजकों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जाएगी और भविष्य में किसी भी आयोजक या प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई नई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।'