Uttarakhand News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता का पुतला फूंका, कठोर कार्रवाई की मांग

Nainital News- सरोवर नगरी नैनीताल में गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय कार्यकर्ता और भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री/मंडल महाम…

Uttarakhand News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता का पुतला फूंका, कठोर कार्रवाई की मांग — Politics news ph…

Nainital News- सरोवर नगरी नैनीताल में गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय कार्यकर्ता और भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री/मंडल महामंत्री देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ तल्लीताल डांठ पर जोरदार प्रदर्शन किया। बगड़वाल पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाने और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी का पुतला फूंका और शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच व कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें - गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान पर बेरोजगार संघ के आरोप, भतीजे की नौकरी के विवाद पर आया नया मोड़

नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, "जो पार्टी 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देती है, उसी के कार्यकर्ता द्वारा नाबालिग बालिका का उत्पीड़न किया जाना बेहद शर्मनाक है। यह घटना पूरे प्रदेश और नैनीताल की शांत पर्यटन नगरी के माहौल को दूषित करने वाली है।" उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में बार-बार भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है, जो प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी नाबालिग के साथ हुई ऐसी ही घटना में भाजपा ने आरोपी को न तो पार्टी से निष्कासित किया और न ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नैनीताल की शांत छवि को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की मांग की।

संबंधित खबरें