Nainital Tempo Traveller Accident : बता दें कि नैनीताल के मशहूर हिल स्टेशन मुक्तेश्वर घूमने आए हरियाणा के फरीदाबाद के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर शुक्रवार दोपहर रामगढ-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। 

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी रामगढ़ भेजा गया है। वहीं एक पर्यटक अब भी वाहन के नीचे दबा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद से 21 दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार को वापस लौटते हुए दुत्कानेधार के पास अचानक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

हादसे में दो लोगों ने गंवाई जान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस औऱ स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। लेकिन दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भी भेजा गया। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कर रही है। वहीं हादसे के कारणों की जांच भी जारी है।

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के नाम

1. मनीष कुमार, उम्र 25 वर्ष
2. कु0 नंदिनी, उम्र 22 वर्ष
3. तुषार कुमार, उम्र 21 वर्ष
4. लक्ष्मी, उम्र 27 वर्ष
5. मयंक, उम्र 17 वर्ष
6. कु0 रितिका, उम्र 23 वर्ष
7. प्रदीप कुमार, उम्र 26 वर्ष
8. हर्ष वर्मा, उम्र 26 वर्ष
9. कुमारी पायल, उम्र 39 वर्ष
10. आनंद, उम्र 27 वर्ष
11. अजय, उम्र 25 वर्ष
12. अंजलि, उम्र 22 वर्ष
13. कु0 मिस्टी, उम्र 10 माह
14. यश कुमार, उम्र 27 वर्ष

मामूली रुप से घायल

1. धर्मेंद्र, उम्र 24 वर्ष
2. डॉली, उम्र 25 वर्ष
3. अंजलि, उम्र 23 वर्ष
4. धीरज, उम्र 25 वर्ष
5. अंकित, उम्र 26 वर्ष
6. सोनिया, उम्र 23 वर्ष

दुर्घटना में मृतक के नाम

1. सुमित पाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी फरीदाबाद