UTET Admit Card 2026 Download: यदि आपने भी UTET 2026 का Application Form भरा है और आप अपने Admit Card का इंतजार कर रहे तो यह खबर आपके बहुत काम की है।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 29 सितंबर 2026 को उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) का आयोजन करने जा रहा है।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को पूरी हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। यूटीईटी 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जारी किए जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
दो पालियों में होगी परीक्षा
यूटीईटी परीक्षा एक ही दिन में दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट (पेपर-1) सुबह 9 बजे से शुरू होगी। यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए है।
दूसरी शिफ्ट (पेपर-2) दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए होती है। उम्मीदवारों को उनके तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
UTET Admit Card 2026 कब जारी होगा ?
बोर्ड ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी नए अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
How to download UTET Admit Card 2026 ?
यूटीईटी का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आप इस स्टेप को Follow करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'UTET Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर कैप्चा कोड भरे और Login करें
- फिर आपका Admit Card दिखाई देगा बस उसे Download कर लें।
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) लाना अनिवार्य है। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा हॉल में ले जाने की सख्त मनाही है।

