JSSC-CGL Jobs : इन दिनों सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहा विवाद अब विधानसभा तक पहुंच चुका है। छात्र JSSC-CGL परीक्षा को लेकर सवाल उठा रहे है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है।

जिन परीक्षाओं को लेकर इतना बवाल मचा हुआ है, वह केवल एक परीक्षा नहीं है। बल्कि इसके जरिए झारखंड सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी मिलती है। लेकिन इसके जरिए कौन-कौन से विभागों में नौकरी मिलती है, आइए विस्तार से जानते है।

आखिर क्या है JSSC-CGL?

बता दें कि JSSC-CGL का मतलब झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा है जो कि JSSC की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए झारखंड सरकार के अलग-अलग विभागों और कार्यालयों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के कई पदों पर भर्तियां होती है।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास करना अनिवार्य है। वहीं अलग-अलग विषयों से स्नातक करने वाले युवा JSSC-CGL के लिए आवेदन कर सकते है। हालांकि, उम्मीदवारों को भर्ती में तय पात्रता को पूरा करना भी जरुरी है।

इन पदों पर मिलती है सरकारी नौकरियां

1. सहायक शाखा अधिकारी यानी ASO
2. जूनियर ऑडिटर
3. लेबर इंफॉर्समेंट ऑफिसर
4. ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर
5. ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर
6. योजना सहायक

इतनी मिलती है सैलरी

JSSC-CGL के अनुसार जो सैलरी मिलती है वह पदों के मुताबिक अलग-अलग होती है। वेतनमान के मुताबिक यह करीब 19,900 से 1,42,400 रुपये तक पहुंच सकता है। सहायक शाखा अधिकारी यानी ASO की सैलरी की बात करें तो इन्हें हर महीने करीब 4,900 से 1,42,000 रुपये तक मिलते है।

वहीं जूनियर सचिवालय सहायक को करीब 19,900 से 63,000 तक सैलरी मिलती है। ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर की बात करें तो इन्हें 35,400 से 1,12,400 तक की सैलरी मिलती है। प्लानिंग असिस्टेंट को करीब 29,000 से 92,300 रुपये तक सैलरी मिलती है।

सैलरी के अलावा मिलते है कई भत्ते

बता दें कि JSSC-CGL के जरिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों की केवल सैलरी के अलावा भी कई सुविधाएं और भत्ते मिलते है। जिनमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, ट्रैवल भत्ता, चिकित्सा संबंधी सुविधा, ईंधन या वाहन से जुडे भत्ते और अन्य विभागीय भत्ते भी शामिल हो सकते है। हालांकि इनमें कई भत्ते ऐसे है, जो कि पद के मुताबिक उन्हें दिए जाते है।