PM Modi on Artificial Intelligence : बता दें कि भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर जोर दिया और कहा कि भारत आने वाले 1 साल में 1 करोड युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देगा।
दरअसल पीएम मोदी ने भाषण के दौरान कहा कि एक साल में 1 करोड युवाओं को AI स्किल विकसित करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी। इससे न सिर्फ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि भारतीय लोग अपने रोजमर्रा काम को आसान बना सकेंगे।
आने वाले दिनों में भारत में कई डेटा सेंटर तैयार हो रहे है, जिनमें बहुत से लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विशाखापट्टनम में गूगल कंपनी खुद का डेटा सेंटर डेवलप कर रहा है। वहीं मेटा और रिलायंस खुद मिलकर गुजरात में एक डेटा सेंटर बनाने जा रहे है। इस तरह से और भी कंपनियाँ भारत में खुद के लिए डेटा सेंटर अवसर खोज रही है।
पूरे विश्व में चल रही है AI की तैयारी
बता दें कि इस समय AI को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है और इसके डेवलपमेंट पर काम जारी है। अब AI सिर्फ चैटबॉट तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब इसको होम अप्लायंस से लेकर स्मार्टफोन तक में शामिल किया जा चुका है। कार तक में AI फीचर्स को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं एयर कंडिशनर, वॉशिंग मशीन आदि सब में शामिल हो चुका है।
बडी कंपनियाँ दे रही है भारत में AI सर्विस
भारत में हाल के समय में AI कंपनिया अपनी सर्विस दे रही है। जिसमें OpenAI, Meta, Anthropic जैसे बडे नाम शामिल है। आने वाले दिनों में और कंपनियां अपनी सर्विस का विस्तार कर रही है।
AI की मदद से किए जा सकेंगे ढेरों काम
बता दें कि हाल के समय में AI की मदद से कई काम किए जा सकते है। जिसमें कंटेंट लिखना, रिसर्च, ट्रांसलेशन, कोडिंग करना, इमेज तैयार करना और ग्राफिक्स आदि सब तैयार किए जा सकते है। इतना ही नहीं कई प्लेटफॉर्म ऐसे भी है, जहां पर केवल एक प्रॉम्प्ट देकर वीडियो तैयार किया जा सकता है।

