हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्या परिषद की बैठक में छात्र संघ प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया। इस निर्णय से नाराज छात्रों ने कुलपति सचिवालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ छात्र संघ पदाधिकारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे सचिवालय परिसर में आग लग गई।
छात्रों ने आरोप लगाया कि अब तक हर बार विद्या परिषद की बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष और महासचिव को आमंत्रित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें सूचना तक नहीं दी गई। जब पदाधिकारियों को बैठक की जानकारी मिली और वे पहुंचे, तब तक बैठक समाप्त हो चुकी थी। इसी के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
गढ़वाल विश्वविद्यालय में विद्या परिषद बैठक में न बुलाए जाने पर भड़के छात्र, आत्मदाह का प्रयास
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्या परिषद की बैठक में छात्र संघ प्रतिनिधियो…

