PM Modi's Video Message : पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो संदेश जारी किया है। दरअसल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरधा दिवस (National Handloom Day) के अवसर पर पीएम ने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की नींव को याद दिलाते हुए भारत के पारंपरिक बुनकर समुदाय को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने का आह्नान किया है।
पीएम मोदी ने याद करवाया इतिहास
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश की शुरुआत इतिहास के एक बेहद अहम अध्याय को याद दिलाते हुए की है। पीएम ने कहा कि, 'साथियों 1905 का 7 अगस्त... हमें भूलना नहीं है। 7 अगस्त 1906 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था औऱ आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बडी लडाई लडी थी औऱ जन-जन इस लड़ाई से जुडा था।'
पीएम मोदी ने कहा - जैसे फ्रेंडशिप डे मनाया, वैसे ही मनाएं हैंडलूम डे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,'जैसे हाल में ही सभी ने पूरे उत्साह के साथ 'फ्रेंडशिप डे' मनाया है ठीक वैसे ही 7 अगस्त को 'हैंडलूम डे' भी उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए. हैंडलूम डे मनाने का असली मतलब देश के उन गरीब बुनकर परिवारों के साथ खडे होना है, जो अपने घरों में लूम पर अपने हाथों से खूबसुरत और विविधता से भरे कपडे तैयार करते है।'
पीएम ने GenZ से की खास अपील
पीएम मोदी ने देशवासियों को एक खास डिजिटल गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक खुद हैंडलूम से बना कोई उत्पाद या कपड़ा जरुर खरीदें। उस हैंडलूम वैरायटी के साथ एक छोटा सा GRWM (Get Ready With Me) रील जरुर बनाएं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें।
इस मुहिम के जरिए भारतीय बुनकरों के हुनर, सामर्थ्य औऱ मेहनत का परिचय पूरी दुनिया को कराया जा सके।

