Paper Leak Protest: Bollywood स्टार सलमान खान ने पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुए दिल्ली में जंतर-मंतर पर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का खुलकर समर्थन किया। साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन के हिंसापूर्ण होने पर दुख प्रकट किया। अभिनेता Salman Khan ने उन सभी छात्रों और अभिभावकों के प्रति संवेदना जताई जो इस दौरान घायल हो गए। उन्होंने Education System को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होने वाले अभिभावक और छात्रों की सराहना की। 

सलमान खान ने की छात्रों की तारीफ 

Salman Khan ने ट्वीट कर लिखा कि वह Students की कद्र करते हैं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विरोध करने का यह सही तरीका है जिसे छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से किया है। सलमान ने मौजूदा पीढ़ी को बहादुर बताते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति यह लगन भारत को गौरवान्वित करेगी।

आंदोलन का नाम हो राजनीतिकरण 

हालांकि सलमान खान ने Students Protest को लेकर यह चिंता भी जताई कि यह मुद्दा केवल छात्रों और शिक्षा प्रणाली का है तो इस आंदोलन को राजनीतिक रुप से हाईजैक नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि इस आंदोलन का श्रेय सिर्फ देश के छात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार छात्रों का पूरा समर्थन करेगी और सिस्टम को मजबूत बनाएगी।

भारत को Education Hub बनाने की इच्छा 

सलमान ने उम्मीद जताई कि इस मामले में जल्द ही एक सकारात्मक फैसला आएगा। उन्होंने शिक्षा को देश में बढ़ावा देने पर भी अपने विचार रखे।अभिनेता के मुताबिक, शिक्षा अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को एक ऐसा एजुकेशनल हब बनना चाहिए जहां दुनियाभर से लोग पढ़ाई करने के लिए आएं।