NEET PG 2026 City Slip : बता दें कि जो छात्र नीट पीजी 2026 की तैयारी कर रहे है, उनका मेडिकल एस्पिरेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल बॉर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।
ऐसे में उम्मीदवार NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप चेक कर सकते है। सिटी इंटिमेशन स्लिप लॉगिन डिटेल्स से डाउनलोड की जा सकी है। सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को नीट पीजी परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी दी गई है। इसका मकसद है कि उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले यात्रा और रहने की व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
यहां देख सकते है आप सिटी स्लिप
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार NBEMS के ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbems.edu.in से डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड डिटेल्स जरुरी है।
इसके अलावा नीट पीजी 2026 की सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख जैसी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को स्लिप डाउनलोड करने के बाद इस जानकारी को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।
इस तरह से डाउनलोड कर सकते है नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप
1. सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद होम पेज पर नीटी पीजी 2026 सेक्शन खोलें।
3. अब नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
5. इसके बाद सबमिट करने पर आपको आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी।
6. परीक्षा शहर की जानकारी के साथ-साथ आपको सिटी स्लिप को डाउनलोड करके रख सकते है।
अब नहीं मिलेगा परीक्षा शहर बदलने का मौका
बता दें कि एक बार सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को परीक्षा शहर बदलने का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। आवेदन में बदलाव की प्रक्रिया पहले ही बंद हो चुकी है। वहीं NBEMS के अनुसार परीक्षा शहर का आवंटन उपलब्ध केंद्रों और संबंधित शहरों में आवेदन की संख्या के आधार पर किया गया है। ऐसे में आवेदन जल्दी भरने से किसी खास टेस्ट सिटी या केंद्र के आवंटन में प्राथमिकता नहीं मिलती है।

