Influencer Degree ASU : जैसा कि आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन अब केवल शौक नहीं रह गया है, बल्कि अब करियर का विकल्प भी बनता जा रहा है। इसी बदलते हुए ट्रेंड को देखते हुए अमेरिका की प्रसिद्ध ARIZONA STATE UNIVERSITY (ASU) ने कंटेंट क्रिएशन में BACHELOR OF ARTS (BA) डिग्री शुरु की है।
यह डिग्री उन युवाओं के लिए है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डिजिटल स्टोरीटेलर या प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं। यूनिवर्सिटी ने बताया कि उसने अपने वाल्टर क्रोनकाइट स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के माध्यम से कंटेंट क्रिएशन में नई बैचलर डिग्री की शुरुआत की है।
इसका सिलेबस एसएसयू के मास कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीज की डिग्री के सिलेबस से मिलता-जुलता है, लेकिन इस कोर्स में कई नई स्किल जैसे पॉडकास्टिंग, स्टूडियो प्रोडक्शन और ऑन-कैमरा प्रेजेंस को भी शामिल किया गया है।
120 क्रेडिट घंटे की है डिग्री
ASU ने इस कोर्स को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक, 2026-27 करिकुलम, कंटेंट क्रिएशन BA के लिए कम से कम 120 क्रेडिट ऑवर्स में पूरा करना होगा। कार्यक्रम में सामान्य विश्वविद्यालयी शिक्षा के साथ कंटेंट क्रिएशन से जुडे कई प्रैक्टिकल और Specialized Courses शामिल हैं।
इस कोर्स की कितनी है फीस?
इस डिग्री कोर्स की फीस की बात करें तो एरिजोना के रहने वाले लोगों के लिए स्कॉलरशिप को छोडकर हर साल करीब 12 हजार डॉलर है, जो खाना, रहना और अन्य चीजों को जोडने के बाद लगभग 37 हजार डॉलर से अधिक हो सकती है।
वहीं बाहर के छात्रों के लिए ट्यूशन फीस 35,000 डॉलर से अधिक हो सकती है और स्कॉलरशिप से पहले कुल लागत लगभग 60,000 डॉलर तक पहुंच सकती हैं।

