Current Date
ad

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 28 February 2026, 7:46 am IST
Subscribe
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

Post Office Dak Sevak Result 2026 – लाखों बेरोज़गार युवकों की नजरें अब India Post GDS Result 2026 पर टिकी हुई हैं। भारतीय डाक विभाग ने जनवरी-फरवरी 2026 में करीब 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पदों के लिए आवेदन मांगे थे। अब आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और India Post GDS Result 2026 बहुत जल्द, संभवतः 28 फरवरी 2026 या मार्च के पहले हफ्ते में indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होने वाला है। अगर आपने भी अप्लाई किया है तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का है। चलिए जानते हैं पूरी डिटेल रिजल्ट डेट, मेरिट लिस्ट कैसे देखें, दस्तावेज क्या लगेंगे और आगे क्या प्रोसेस है?

India Post GDS Result 2026 कब जारी होगा?

इस बारे में अभी तक डाक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी या मार्च की शुरुआत में आ सकती है। कई विश्वसनीय स्रोत 28 फरवरी 2026 का जिक्र कर रहे हैं। India पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 सर्कल-वाइज या स्टेट-वाइज जारी होगा। शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को SMS और ईमेल के जरिए भी सूचना मिलेगी। इसलिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल चेक रखें, क्योंकि विभाग किसी भी तरह की गलती की जिम्मेदारी नहीं लेगा।

स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

India Post GDS Merit List 2026 PDF फॉर्मेट में आएगी, जिसमें नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, 10वीं के मार्क्स और कैटेगरी के आधार पर रैंकिंग होगी। इसे चेक करने का आसान तरीका ये है।

  • आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Results’ या ‘Merit List’ सेक्शन में क्लिक करें।
  • अपना संबंधित पोस्टल सर्कल या स्टेट चुनें।
  • PDF डाउनलोड करें और अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर से सर्च करें।
  • मल्टीपल मेरिट लिस्ट जारी हो सकती हैं अगर कुछ पद खाली रह जाएं।

चयनित होने के बाद जरुरी दस्तावेज

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) होगा। इसमें मूल दस्तावेज और दो सेट सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी ले जाना जरूरी है। मुख्य दस्तावेज इस प्रकार हैं।

  1. 10वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  2. जन्म तिथि प्रमाण पत्र (DOB Proof 10वीं का सर्टिफिकेट ही काफी)
  3. पहचान प्रमाण आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट
  4. जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए अगर लागू)
  5. EWS या PwBD प्रमाण पत्र (दिव्यांग या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए)
  6. ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  7. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (सरकारी अस्पताल से अनिवार्य)
  8. कुछ राज्यों (अरुणाचल, सिक्किम आदि) में लोकल भाषा का ज्ञान प्रमाण पत्र

सभी दस्तावेज सही होने चाहिए, वरना सिलेक्शन रद्द हो सकता है। 15 दिनों के अंदर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा, नहीं तो कैंडिडेचर खत्म।

GDS भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

ये भर्ती बिल्कुल मेरिट बेस्ड है। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। सिर्फ 10वीं के नंबरों (मैथ्स और इंग्लिश पर खास ध्यान) के आधार पर मेरिट बनाई जाती है। लोकल भाषा का ज्ञान भी जरूरी है। उम्र 18-40 साल (1 जनवरी 2026 के अनुसार, आरक्षण के अनुसार छूट)। DV पास करने के बाद मेडिकल टेस्ट, ट्रेनिंग और फाइनल एंगेजमेंट। सफल उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी (BPM के लिए 12,000 से शुरू होकर 29,000 तक) और ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख