FIR on Abhijeet Dipke : बता दें कि महाराष्ट्र के लातूर जिले की पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके और अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर सरकारी स्कूल में बिना अनुमति घुसने, सरकारी काम में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

दरअसल यह FIR जिला परिषद उर्दू स्कूल की 53 वर्षीय शिक्षिका सैयद शमशादबानो खैरात अली की शिकायत पर औसा पुलिस थाने में दर्ज की गई है।

अभिजीत दीपके चला रहे है अभियान

इन दिनों क़ॉकरोच पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके लातूर जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों का दौरा करके वहां की समस्याओं को सामने लाने के लिए सीजेपी 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में औसा के निकट जावली स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल में कथित तौर पर यह घटना हुई है।

शिकायत के अनुसार, दीपके अपने साथियों के साथ बिना अनुमति स्कूल परिसर में दाखिल हुए और विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनसे विभिन्न सवाल पूछने लगे। इससे स्कूल के शैक्षणिक कार्य और सरकारी कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हुआ। आरोप है कि दीपके ने इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनाया औऱ बाद में उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वहीं आरोप है कि दीपके दूसरे स्कूल के छात्रों को भी वहां लाकर कक्षाओं में बैठाते थे। उन पर शिक्षकों को निलंबित करवाने की धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 329(3), 351(2) औऱ 356(2) के तहत FIR दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया है की मामले की आगे की जांच जरुरी है।