देहरादून रिंग रोड पर 6 नंबर पुलिया के पास दो बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा अमित राणा की दुकान से दूध की चोरी का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों युवक दूध के डिब्बे चुराते हुए साफ़ तौर पर नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा कि यह घटना मंगलवार की रात हुई, जब दोनों युवक बुलेट मोटरसाइकिल से दुकान के पास पहुंचे और दूध के डिब्बे उठाकर भागने की कोशिश की। हालांकि, सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकतें कैद हो गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बुलेट पर बैठा हुआ है, जबकि दूसरा युवक दूध के डिब्बे उठाकर उसे सौंप रहा है।

https://twitter.com/askbhupi/status/1929873360961274057?t=a5LqJXUsh5bqhVePzhnqHQ&s=19

इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।