Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के मल्यान मोहल्ले में 14 वर्षीय एक हिंदू नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोप समुदाय विशेष के युवक दानिश पर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों ने भारी हंगामा व तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मल्यान मोहल्ले में किराए पर रहवे वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी  और बताया कि  पीड़ित महिला आरोपी दानिश के मामा के घर में ही किराए पर रहती है।

तहरीर के मुताबिक, 18 जून की देर रात को उसकी 14 साल की बेटी शौच के लिए गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो मां उसे ढूंढते हुए वहां पहुंची। मां ने देखा कि उसकी बेटी अत्यंत डरी-सहमी हुई थी और रो रही थी। पूछने पर नाबालिग ने रोते हुए बताया कि मकान मालिक के भांजे दानिश ने उसके साथ जबरन कुकर्म (दुष्कर्म) किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग किशोरी आरोपी के मामा की दुकान पर ही काम करती थी।