Current Date
ad

उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 26 November 2025, 7:18 am IST
Subscribe
उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत

Dehradun News: उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने फिलहाल पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है। ऊर्जा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक राज्य के किसी भी जिले में स्मार्ट मीटर इंस्टॉल नहीं किए जाएंगे।

स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक 

हाल के महीनों में स्मार्ट मीटरों को लेकर प्रदेशभर में उपभोक्ताओं की शिकायतें बढ़ रही थीं। बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी और तकनीकी खामियों को लेकर लोगों ने विरोध जताया था। उपभोक्ताओं की इन चिंताओं को देखते हुए सरकार ने अस्थायी तौर पर यह निर्णय लिया है।

ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि है। इसलिए अब पूरे सिस्टम की समीक्षा की जाएगी और खामियों को दूर करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस फैसले से लाखों बिजली उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। सूत्रों के अनुसार, आगामी हफ्तों में सरकार इस पूरे मुद्दे की उच्च‑स्तरीय बैठक में समीक्षा कर सकती है, जिसके बाद अगला आदेश जारी होगा।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख