उत्तराखंड की धामी सरकार ने बदले कई शहरों के नाम, मियांवला बना रामजीवाला

उत्तराखंड की धामी सरकार ने अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह शहरों के नाम बदलने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 शहरों के न…

उत्तराखंड की धामी सरकार ने बदले कई शहरों के नाम, मियांवला बना रामजीवाला — Uttarakhand news photo

उत्तराखंड की धामी सरकार ने अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह शहरों के नाम बदलने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 शहरों के नाम बदले हैं। जिनमें से हरिद्वार में 10, देहरादून में 4, नैनीताल में दो और उधमसिंह नगर में एक शहर का नाम बदला गया।

यह भी पढ़ें- आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी का तीन दिवसीय इंटर-यूनिवर्सिटी टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट का रंगारंग समापन

इन शहरों के बदले गए नाम

उत्तराखंड में जिन शहरो के नाम इस्लामिक नामों के तर्ज पर रखे गए थे उन नामों को उत्तराखंड की धामी सरकार ने हिंदू देवताओं के नाम पर रख दिया है।

image

क्या बोले उत्तराखंड के सीएम

उत्तराखंड में शहरों के नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन बदलाव से जनता की भावनाओं का सम्मान होगा और भारतीय संस्कृति व विरासत से जुड़ाव बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह परिवर्तन ऐतिहासिक हस्तियों के योगदान को सम्मान देने और भारतीय परंपराओं से प्रेरित करने के लिए किए गए हैं।

https://twitter.com/DIPR_UK/status/1906732370172289363?t=LxAQXhMUvq8rKRGaT-w9VA&s=19

संबंधित खबरें