दिवाली का त्योहार आते ही घर-घर में खुशियों की बहार छा जाती है। रोशनी का ये पर्व न सिर्फ परिवारों को एकजुट करता है, बल्कि बच्चों को भी लंबी छुट्टियां देता है। अगर आपका बच्चा स्कूल जाता है, तो अच्छी खबर! 2025 में दिवाली के लिए कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित हो चुकी हैं। ये छुट्टियां धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलेंगी, ताकि बच्चे त्योहार की पूरी मस्ती कर सकें। आइए, राज्यवार डिटेल्स देखते हैं।
दिवाली 2025 की छुट्टियां राज्यवार
राजस्थान के शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए सबसे ज्यादा 12 दिनों की छुट्टियां दी हैं। 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। ये फैसला बच्चों को दिवाली की तैयारियों और उत्सव में पूरा समय देने के लिए लिया गया है।
यह भी पढ़ें – 2025 में धनतेरस और दीवाली कब मनाई जाएगी? तैयारी शुरू करें अभी से!
उत्तर प्रदेश मे दिवाली (20 अक्टूबर) के साथ बालिपद्यामी (22 अक्टूबर) तक जबकि दिल्ली में 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक छुट्टियां, जिसमें दिवाली और भाई दूज शामिल हैं वहीं उत्तराखंड में 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक दीपावली/दिवाली वैकेशन पीरियड के तहत स्कूल बंद रहेंगे। कुल 6 दिन का ब्रेक मिलेगा। हरियाणा और पंजाब में 20 अक्टूबर को मुख्य दिवाली की छुट्टियां रहेंगी।
दक्षिण भारत में कम छुट्टियां
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 20 अक्टूबर से दिवाली पर स्कूल बंद रहेंगे जबकि कर्नाटक और तमिलनाडु में 18 अक्टूबर (धनतेरस) से 21 अक्टूबर तक 4 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।
पूर्वी और पश्चिमी राज्य
महाराष्ट्र में 20 अक्टूबर को दिवाली, 21-23 अक्टूबर तक भाई दूज तक छुट्टियां। मुंबई जैसे शहरों में ट्रैफिक कम होने से और मजा आएगा।बिहार में दिवाली के बाद छठ पूजा (28-29 अक्टूबर) पर अतिरिक्त छुट्टियां। कुल मिलाकर अक्टूबर में 6-7 दिन का ब्रेक। पश्चिम बंगाल में 20 अक्टूबर को मुख्य छुट्टी, लेकिन काली पूजा के कारण थोड़ा अलग शेड्यूल।
पूरे भारत में ज्यादातर जगहों पर धनतेरस (18 अक्टूबर) से भाई दूज (23-24 अक्टूबर) तक 5-6 दिनों की छुट्टियां चलेंगी। 15 अक्टूबर को कुछ राज्यों जैसे गुजरात और मध्य प्रदेश में क्षेत्रीय त्योहारों पर स्कूल बंद हैं। अगर आपका राज्य ऊपर लिस्टेड नहीं है, तो लोकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट चेक करें, क्योंकि डेट्स थोड़े बदल सकते हैं।