जैसे ही सितंबर का महीना खत्म होता है, हवा में त्योहारों की खुशबू फैलने लगती है। खासकर दीवाली का जिक्र हो तो दिल खुशी से झूम उठता है। रोशनी का त्योहार, पटाखों की आवाज, स्वादिष्ट मिठाइयां और परिवार के साथ बिताए वो पल, सब कुछ याद आ जाता है। लेकिन इस बार 2025 में दीवाली कब आएगी? और धनतेरस, जो दीवाली की शुरुआत का संकेत है, वो कब मनाएंगे? अगर आप भी ये सवाल सोच रहे हैं, तो चिंता न करें। आज हम सरल तरीके से सब कुछ बता रहे हैं, ताकि आप अपनी शॉपिंग और पूजा की प्लानिंग अभी से शुरू कर सकें।
धनतेरस 2025: सोने-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस को दीवाली का पहला दिन माना जाता है। ये त्योहार स्वास्थ्य, धन और समृद्धि का प्रतीक है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि – जो आयुर्वेद के देवता हैं। समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए थे। इसलिए लोग इस दिन बर्तन, सोना, चांदी या घरेलू सामान खरीदते हैं, ताकि साल भर खुशहाली बनी रहे।
2025 में धनतेरस कब है?
अब सबसे अहम सवाल यह है कि 2025 में धनतेरस कब है? तै बता दें कि ये शुभ दिन 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को आएगा। पूजा का मुहूर्त शाम 7:12 बजे से 8:16 बजे तक रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में ये समय थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर यही रहेगा। अगर आप सोने की दुकान पर जाना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी निकलें, क्योंकि भीड़ लगना तय है!
दीवाली कितनी तारीख को है?
धनतेरस के दो दिन बाद आती है दीवाली रामायण की कथा से जुड़ी ये रात अंधेरे पर रोशनी की जीत का प्रतीक है। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का अयोध्या लौटना, और उसके स्वागत में जलाए गए दीपक आज भी हमें सिखाते हैं कि बुराई पर अच्छाई हमेशा जीतती है।
यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: पेपर लीक मामले में युवाओं की जीत, UKSSSC ने रद्द की परीक्षा
2025 में दीवाली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी। लक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त रात 8 बजे के आसपास होगा, जो जगह के अनुसार थोड़ा बदल सकता है। चोटी दीवाली या नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर को होगी, और उसके बाद गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर को। भाई दूज तो 22 अक्टूबर को आएगी, जब बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाएंगी। पूरा पांच दिवसीय उत्सव 18 से 22 अक्टूबर तक चलेगा क्या बात है!
2025 की दीवाली अभी से उत्साहित कर रही है। ये त्योहार न सिर्फ धन-समृद्धि लाता है, बल्कि रिश्तों को मजबूत भी करता है। आप अपनी तैयारी कैसे कर रहे हैं? कमेंट में बताएं। और हां, सबको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! रोशनी बनी रहे, खुशियां बरसें।
नोट- ये जानकारी पंचांग और ज्योतिषीय स्रोतों पर आधारित है। अपनी स्थानीय परंपरा के अनुसार तारीखें चेक करें।