उत्तराखंड में राशनकार्ड धारकों को मिली राहत, ई-केवाईसी अधूरा रहने पर भी नहीं रुकेगा राशन वितरण
Dehradun News: राशन वितरण की नई ई-केवाईसी व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड के लाखों राशनकार्ड धारकों में व्याप्त चिंता को देखते हुए सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 न…

Dehradun News: राशन वितरण की नई ई-केवाईसी व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड के लाखों राशनकार्ड धारकों में व्याप्त चिंता को देखते हुए सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 नवंबर की समय-सीमा के बाद भी किसी का राशन नहीं रोका जाएगा। अंगूठे का निशान या रेटिना स्कैन न हो पाने की वजह से जिन कार्डधारकों की ई-केवाईसी अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, उन्हें पूरा-पूरा राशन मिलता रहेगा। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दी।
खाद्य एवं रसद विभाग के उच्च अधिकारियों के मुताबिक, जिन घरों के मुखिया नौकरी या अन्य कारणों से घर पर मौजूद नहीं रह पाते, या जो अत्यधिक वृद्ध हैं या गंभीर रूप से बीमार हैं, उनके लिए विशेष छूट के प्रावधान किए गए हैं। विभाग ने इस संबंध में सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं कि किसी भी पात्र लाभार्थी को राशन से वंचित न किया जाए।




