Current Date
ad

चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर FIR

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 7 May 2026, 8:10 am IST
Subscribe
चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर FIR

देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुई बेहद क्रूर और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत समेत तीन पर नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हैं। पुलिस तेजी से छापेमारी कर रही है।

चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

5 मई की रात की यह वारदात सल्ली गांव (चंपावत से करीब 20 किमी दूर) की है। पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ती है और चंपावत शहर में आइसक्रीम की दुकान पर काम करके परिवार की मदद करती है। उसके पिता बीमार हैं, इसलिए बेटी उन्हें इलाज कराने शहर लाई हुई थी। शाम को वह अपनी सहेली की मेहंदी रस्म में सल्ली गई। वहां से घर नहीं लौटी।

पिता ने बताया कि विनोद सिंह रावत ने शादी के बहाने बेटी को साथ ले लिया था। रात 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन बात पूरी होने से पहले फोन स्विच ऑफ हो गया। परिवार और गांववालों ने पुलिस की मदद से तलाश शुरू की। सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने पीड़िता को सल्ली के एक डेयरी वाले बंद कमरे में बंधी हुई हालत में पाया। वह पूरी तरह निर्वस्त्र थी, हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और कमरे पर ताला लगा था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीनों युवकों ने उसे जबरन कमरे में घसीट लिया। चाकू और बसुला दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और बेटी को नंगा हालत में बांधकर कमरे में बंद कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पूरन सिंह रावत (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व ग्राम प्रधान), विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत (छात्र) सल्ली गांव के ही रहने वाले हैं।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर चंपावत कोतवाली में इन तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप और धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए, नाबालिग का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया। एसपी रेखा यादव ने मामले की निगरानी खुद की है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस घटना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसी घटना बेहद शर्मनाक है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (UPP) ने भी सरकार से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग की है।

वही पूरन सिंह रावत की पत्नी कलावती ने आरोपों को साजिश बताते हुए कहा है कि पुरानी दुश्मनी के चलते उनके परिवार को फंसाया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख