• Latest
  • Trending
  • All
बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद, 21 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं

बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद, 21 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं

October 3, 2025
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Sunday, March 8, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद, 21 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं

बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद, 21 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं

by Bhupendra Panwar
October 3, 2025
in उत्तराखंड
0
बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद, 21 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष मंगलवार, 25 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंद करने की प्रक्रिया के तहत 21 नवंबर से पंच पूजाओं का शुभारंभ होगा। विजय दशमी के पावन अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की उपस्थिति में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह में यह घोषणा की गई।

बदरीनाथ धाम के कपाट होंगे बंद

मंदिर परिसर में संपन्न समारोह में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, हक-हकूकधारियों, तीर्थ पुरोहितों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रावल अमरनाथ नंबूदरी ने कपाट बंद की तिथि की औपचारिक घोषणा की। इससे पूर्व, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट और अमित बंदोलिया ने पंचांग गणना के आधार पर तिथि का निर्धारण किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने समारोह के दौरान 2026 के लिए हक-हकूकधारियों को पगड़ी भेंट की तथा विभिन्न थोंकों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। भंडारी थोक से मनीष भंडारी, मेहता थोक से महेंद्र सिंह मेहता एवं दिनेश भट्ट, तथा कमदी थोक से कुलभूषण पंवार को पगड़ी प्रदान की गई। अपने संबोधन में द्विवेदी ने तीर्थयात्रियों और हक-हकूकधारियों को बधाई देते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने सभी से बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा में भाग लेने की अपील की।

14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

उन्होंने बताया कि मानसून की आपदा के बावजूद वर्तमान तक 14 लाख 20 हजार 357 से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किए हैं, जबकि 16 लाख 2 हजार 420 से अधिक ने केदारनाथ धाम के दर्शन पूर्ण किए। कुल मिलाकर दोनों धामों में 30 लाख 22 हजार 777 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ उठाया है। द्विवेदी ने कहा कि आपदा के बाद यात्रा के दूसरे चरण के लिए अभी एक माह का समय शेष है, और सभी तैयारियां पूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें – गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट कब होंगे बंद? श्रद्धालुओं के लिए खास खबर

कपाट बंद की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण देते हुए बताया गया कि पंच पूजाओं का प्रारंभ 21 नवंबर को भगवान गणेश की पूजा से होगा, जिसके शाम को उनके कपाट बंद कर दिए जाएंगे। 22 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। तीसरे दिन, 23 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजन तथा वेद ऋचाओं का वाचन समाप्त होगा। चौथे दिन, 24 नवंबर को मां लक्ष्मी जी को कढाई भोग चढ़ाया जाएगा। अंत में, 25 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर मुख्य कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

26 नवंबर को श्री कुबेर जी, उद्धव जी, रावल जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ रवाना होगी। इन पूजाओं का संचालन रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट करेंगे।

अन्य धामों के कपाट बंद होने की तिथि

उल्लेखनीय है कि चार धाम यात्रा के अन्य धामों के कपाट भी शीघ्र बंद हो रहे हैं। श्री केदारनाथ धाम तथा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज (23 अक्टूबर) को, जबकि श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा (22 अक्टूबर) के अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे। द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 18 नवंबर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

Tags: Badrinath dhamBadrinath dham kapat closingBadrinath Dham kapat closing date
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

Arattai और WhatsApp: कौन सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर? फीचर्स, सिक्योरिटी तुलना में जानिए

Next Post

UKSSSC परीक्षाओं को लेकर लागू किए कई नियम, एक मिनट में पढ़िए सब कुछ

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
UKSSSC परीक्षाओं को लेकर लागू किए कई नियम, एक मिनट में पढ़िए सब कुछ

UKSSSC परीक्षाओं को लेकर लागू किए कई नियम, एक मिनट में पढ़िए सब कुछ

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.