YouTube View Count Update : आपको बता दें कि फेमस प्लेटफॉर्म YouTube अब अपने नियमों में एक और बदलाव करने जा रहा है। 24 अगस्त के बाद यह नया नियम लागू किया जाएगा, जिसके बाद प्लेटफॉर्म व्यू काउंट करने के नियम को बदलने जा रहा है।
अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या व्यूज काउंट नियम बदलने के बाद YouTube क्रिएटर्स की कमाई पर असर पडेगा? क्या इस नियम के आने के बाद कमाई में बढोतरी होगी, तो आइए विस्तार से जानते है।
आखिर क्या है YouTube व्यूज काउंट नियम?
दरअसल YouTube के व्यू काउंट नियम 24 अगस्त से आने वाला है। 24 अगस्त से YouTube पर चलने वाले वीडियो के व्यूज गिनने के तरीके में बदलाव हो रहा है। 24 अगस्त से YouTube पर जो भी वीडियो प्ले होगा, तुरंत वह एक व्यूज में काउंट हो जाएगा।
बता दें कि इसमें कोई समय सीमा नहीं है। पहले फ्रेम या सेकेंड से ही उसको व्यू मान लिया जाएगा। हालांकि पहले लॉन्ग फॉर्मेट के वीडियो को कम से कम 30 सेकेंड तक वीडियो देखना पडता था। उसके बाद उस पर व्यू काउंट होता था।
अब सभी फॉर्मेट के लिए लागू होगा यह नियम
बता दें कि सबसे पहले YouTube शॉर्ट्स के लिए व्यू काउंट का नियम लागू किया गया था। लेकिन अब YouTube के सभी फॉर्मेट के लिए व्यूज काउंट का नियम बदलने जा रहा है। अब पहले सेकेंड से ही वीडियो व्यू काउंट हो जाएगा।
क्या आपकी कमाई पर कोई असर पडेगा?
YouTube वीडियो व्यूज काउंट बदलने के बाद कंटेंट क्रिएटर्स के रेवेन्यू पर कोई असर नहीं पडेगा। यूट्यूब ने कमाई के तरीके या मॉनेटाइजेशन के नियम में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में क्रिएटर्स के रेवेन्यू पर कोई असर नहीं पडेगा।
दरअसल यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम और विज्ञापनों से होने वाली कमाई अभी भी पुराने नियमों के तहत काम करेगी। YouTube चैनल को मोनेटाइजेशन के लिए जो शर्तें है, वे पहले जैसी ही लागू रहेंगी।

