Youtube New Monetization Policy 2027 : जैसा कि आप जानते ही होंगे कि यूट्यूब एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसे लोग ज्यादा इस्तेमाल करते है। वहीं यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके अच्छा पैसा भी कमा रहे है। लेकिन इसी बीच यूट्यूब ने मोनेटाइजेशन नियमों में ऐसा बदलाव कर दिया है, जिससे नए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अब पैसा कमाना मुश्किल हो गया है।
बता दें कि यूट्यूब ने अपने Youtube Partner Programme (YPP) के नियमों में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। नए नियमों के मुताबिक अब ऐड और यूट्यूब प्रीमियम से पैसा कमाने के लिए नए चैनलों को डबल वॉच ऑवर्स पूरे करने होंगे।
इन क्रिएटर्स पर नहीं पडेगा असर
नए नियम का असर ऐसे क्रिएटर्स पर नहीं पडेगा जो कि पहले से ही यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से जुडे हुए है। नए नियम उन लोगों के लिए लाया गया है जो आने वाले समय में यूट्यूब से कमाई करना चाहते है।
जानिए नए नियम कब से होंगे लागू
यूट्यूब के मुताबिक नए नियम 1 फरवरी 2027 से लागू किए जाएंगे। इस नियम के आने के बाद अब जो भी नए कंटेंट क्रिएटर्स अपने चैनल से पैसा कमाना चाहते, उन्हें अब मुश्किल रास्तों से गुजरना पड सकता है।
नए नियम के अनुसार क्रिएटर्स को 1 फरवरी 2027 के बाद पिछले 1 साल में 8000 वॉच ऑवर्स पूरे होने चाहिए। जो कंटेंट क्रिएटर्स शॉर्ट वीडियो बनाते है, उन्हें पिछले 3 महीनों में 2 करोड Shorts Views पूरे करने होंगे।
Youtube Shorts Monetization के भी बदल गए नियम
जानकारी के अनुसार बता दें कि यूट्यूब ने अपने Shorts Monetization को लेकर बड़ा बदलाव किया है। 1 फरवरी 2027 से शोर्ट वीडियोज बनाने वालों को ऐड और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू शेयरिंग जारी रखना है तो क्रिएटर्स को हर 90 दिनों में ये प्रूफ करना होगा कि उनके पास 1 करोड शॉर्ट्स व्यूज मौजूद है।
लेकिन अगर क्रिएटर्स 1 करोड व्यूज नहीं ला पाते हैं तो वह पूरी तरह से यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से बाहर नहीं होगा, बल्कि उसकी कमाई तब तक नहीं होगी जब तक वो 1 करोड व्यूज हासिल नहीं कर पाता है।

