Accounts Under Review : जानकारी के अनुसार मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट ब्लॉक कर दिए है कई यूजर्स ने दावा किया कि कंपनी ने बिना किसी चेतावनी के उनके अकाउंट के एक्सेस को रिस्ट्रिक्ट कर दिया है।

ऐसे में कई यूजर्स परेशान है। उन्होंने अपनी परेशानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की है। जिनमें लिखा है कि उनका अकाउंट अभी रिव्यू किया जा रहा है। यूजर्स के वॉट्सऐप अकाउंट का एक्सेस 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

मेटा ने बताई ये वजह

इसी बीच मेटा () जो कि वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी है। उन्होंने इस एक रेगुलर प्रक्रिया बताते हुए कहा कि कंपनी हमेशा उन लोगों के खिलाफ एक्शन लेती है, जिन्होंने इस सर्विस का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। कंपनी खास तौर पर उन यूजर्स के अकाउंट ब्लॉक करती है, जिन्हें लेकर किसी ने रिपोर्ट किया होता है।

हालांकि कंपनी ने यह भी माना है कि चंद यूजर्स के अकाउंट गलती से भी ब्लॉक हो जाते है, जिनका एक्सेस कंपनी जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी दोबारा बहाल कर देती है।

सोमवार शाम को हुए कई अकाउंट्स ब्लॉक

खबरों के मुताबिक सोमवार शाम के बाद से कई भारतीय यूजर्स का अकाउंट एक्सेस ब्लॉक कर दिया गया था। जिसके बाद से वे वॉट्सऐप की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे है। हालांकि मेटा ने इसको लेकर कोई प्री-वार्निंग नहीं दी थी। 

कंपनी द्वारा दिए गए मैसेज में साफ किया गया है अकाउंट की एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी को चेक किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में देखा जाएगा कि अकाउंट द्वारा कंपनी के किसी भी नियम का उल्लंघन तो नहीं हुआ। रिव्यू पूरा होने के बाद, यदि कोई उल्लंघन नहीं पाया जाता है, तो अकाउंट 24 घंटे के भीतर दोबारा एक्टिवेट किया जा सकता है।