उत्तराखंड: युवक को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटने की घटना का वीडियो …

उत्तराखंड: युवक को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस — Uttarakhand news photo
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग युवक को अर्धनग्न कर बेल्टों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। मार खाने के दौरान पीड़ित युवक आरोपियों से रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है, लेकिन मारपीट करने वाले अपना हाथ नहीं रोकते। बताया जा रहा है कि युवक को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो कुछ दिन पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि किच्छा के लालपुर क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें