Sugar Prices Hit Records : पिछले कई दिनों से भारतीय बाजार में चीनी के दाम बढते जा रहे है। दिल्ली के बाजारों में पिछले 15 दिनों में इसका रिटेल दाम 17 से 20 रुपए प्रति किलो बढ गया है।
इसके बाद सरकार सक्रिय हुई है और चीनी के स्टॉक पर लगी लिमिट को कड़ा कर दिया है। हालांकि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू नहीं हुआ है। य़ह आदेश आगामी 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।
आखिर कितना स्टॉक रख सकते है चीनी विक्रेता?
भारत सरकार के आदेश के अनुसार चीनी के विक्रेता हर महीने 10 टन से ज्यादा चीनी बेचते हैं। अब वे 15 दिनों से अधिक का स्टॉक नहीं रख पाएंगे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में बुधवार को ही सरकारी आदेश जारी किया गया।
इस दिन से लागू होगा नया आदेश
सरकार ने जारी किए नोटिफिकेशन में बताया है कि यह आदेश आगामी 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले खबर आई थी कि भारत सरकार चीनी की सप्लाई बढाने और इसकी कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों पर विचार कर रही है।
त्योहारी मौसम को देखते हुए बढ रही मांग
जैसा कि आप जानते होंगे कि भारत में अगस्त से नवंबर तक चीनी की मांग खूब बढती है। इस दौरान त्योहारी मौसम होता है। अगस्त में रक्षा बंधन, फिर गणेश चतुर्थी, दशहरा और दीवाली आते है। ऐसे में सांस्कृतिक उत्साह के कारण मिठाई और अन्य मीठे पकवान खूब बनते है। इसलिए बाजार में चीनी का अतिरिक्त स्टॉक रखा जाता है।

