Rule Changes From 1st Augest : जैसा कि आप जानते है कि आज जुलाई का अंतिम दिन है। कल 1 अगस्त है, जहां से देश में कई बडे बदलाव होने जा रहे है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पडने वाला है। ऐसे में क्या बदलाव होने जा रहा है, ये जानना आपके लिए बेहद जरुरी है। तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते है।
1. एलपीजी की नई किंमते हो सकती है जारी
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई किंमते जारी करती है। ऐसे में 1 अगस्त, 2026 को आशा है कि एलपीजी सिलेंडर की नई किंमत सामने आ सकती है।
2. हवाई यात्रा करने वालों की जेब पर होगा सीधा असर
तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाईन फ्यूल के नए भाव जारी कर सकती है। जिसका सीधा असर हवाई यात्रियों करने वालों की जेब पर असर डालने वाला साबित हो सकता है।
3. रेलवे बदलने जा रहा है तत्काल टिकट बुकिंग से जुडा नियम
1 अगस्त यानि कल से भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग से जुडा नियम बदलने जा रहा है। अब टोकन देने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरु होने के साथ होगा, जिससे रिजर्वेशन काउंटर पर भीड कमा जमा होगी। पहले यात्रियों को टोकन लेने और फिर टिकट बुक कराने के लिए अलग-अलग काउंटर पर जाना पडता था।
4. बैंकिंग सर्विस में होने जा रहा है यह बदलाव
कई बैंक कल से अपनी सर्विसेज पर लागू चार्ज में चेंज कर रहे है। इनमें उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों के लिए SMS Alert चार्ज में बदलाव कर रहा है। अब मंथली लिमिट के साथ 30 पैसे प्रति शुल्क होगा।
5. जनता पर होगी महंगाई की मार
अगस्त की शुरुआत से कपडे, टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन की किंमतो में बढोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में चाय, हेयर ऑयल, साबुन जैसी रोजमर्रा चीजों की कीमत 6 से 8% तक बढ सकती है।
6. आईटीआर फाइल करने वालों के लिए जरुरी बदलाव
आयकर विभाग द्धारा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए 31 जुलाई अंतिम तारीख तय की गई थी, जो की आज खत्म हो रही है। अब कल से आईटीआर लेट भरने पर इनकम के हिसाब से 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक जुर्माना देना पड सकता है।
7. क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर
1 अगस्त से क्रेडिट कार्ड नीतियों में बदलाव होने जा रहा है। अब क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड औऱ शुल्क बदल सकते है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए निर्देशों के तहत क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को बिलिंग में ज्यादा पारदर्शिता का फायदा मिलेगा।
8. CKYC 2.0 होने जा रहा है रोलआउट
1 अगस्त से CKYC 2.0 लॉन्च होगा। जिसके जरिए बैंकिंग, बीमा औऱ म्यूचुअसल फंच सेक्टर में बार बार केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने की जरुरत नहीं पडेंगी। CKYC 2.0 में ग्राहकों को 14 अंको का एक यूनिक नंबर दिया जाएगा।
9. जीएसटी के बदलेंगे नियम
रिपॉर्ट के मुताबिक, ई-इनवॉइस, ई-वे बिल सिस्टम को बेहतर और ट्रांसपरेंट बनाया जा रहा है। इसके तहत बिल-टू-शिप लेन-देन में शिप-टू GSTIN देना अनिवार्य होगा।
10. बैंको जुडा है बदलाव
यह बदलाव अगस्त महीने में बैंक से जुडा जरुरी है। अगस्त महीने में बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही बाहर निकलें। अगले महीने रक्षाबंधन, 15 अगस्त, ईद-ए-मिलाद जैसे कई मौके पर बैंक में कामकाज नहीं होगा।

