LPG e-KYC : अगर आप एलपीजी सिलेंडर के धारक है तो आपने भी अपने फोन में e-KYC का मैसेज जरुर देखा होगा। इसका उद्देश सरकार के अनुसार फर्जी गेस कनेक्शन को खत्म करने और गैस सब्सिडी को सही यूजर्स तक पहुंचाना है।
खबरों के मुताबिक कई कारणों की वजह से लोग आसानी से e-KYC नहीं कर पा रहे है। अगर आप e-KYC नहीं करवाते है तो आपका घरेलू सिलेंडर कनेक्शन बंद हो सकता है। ऐसे में आप के लिए यह जरुरी है कि आप किस तरह से घर बैठे e-KYC कर सकते है।
आखिर क्या-क्या परेशानियां आ रही है e-KYC में?
रिपोर्ट्स के मुताबिक गैस कनेक्शन के लिए e-KYC करवाने में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को हो रही है। उनके लिए एजेंसी जाकर कतार में खड़ा होना संभव नहीं है।
वहीं ग्रामीण और शहरी इलाकों में इंटरनेट सही ना होने की वजह से लोगों को समस्या आ रही है। जिससे समय पर ओटीपी नहीं मिल पाता या फिर e-KYC का प्रोसेस पूरा नहीं हो पाता है।
कई बार गैस एजेंसियों के पास स्टाफ की कमी होने की वजह से सभी घर जाकर वेरिफिकेशन करना संभव नहीं है, इसलिए इसकी रफ्तार धीमी है।
इस तरह सरल प्रोसेस से आप कर सकते है e-KYC
1. इस e-KYC प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको सिलेंडर डिलिवरी करने वालें कर्मचारियों पर निर्भर रहना जरुरी नहीं है। यह स्टेप्स आप अपने फोन में भी पूरा कर सकते है।
2. इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से जिस भी गैस कंपनी का कनेक्शन रखते है उनका ऑफिशियल ऐप डाउनलोड कर ले और साथ में Aadhar FaceRD एप भी डाउनलोड करें।
3. इसके बाद अपने रजिस्टार्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी की एप्लिकेशन में लोग इन करें औऱ अपनी प्रोफाइल पर जाइए।
4. वहां ऐप में दिए गए e-KYC या Aadhar Authentication पर क्लिक करिए।
5. अब Aadhar FaceRD के जरिए अपने चेहरे को स्कैन करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फोलो करें, जिससे आपका e-KYC वेरिफिकेशन घर बैठे पूरा हो जाएगा।

