LPG Price Hike : जैसा कि आप जानते है कि पिछले कई महीनों से भारत में गैस की किल्लत के बीच कीमतों में उतार-चढाव देखने को मिला है। लेकिन लगता है कि अब भी ये दौर खत्म नहीं हुआ है।
दरअसल खबरों के अनुसार सरकार एक बार फिर से LPG और CNG की कीमतों को बढाने पर विचार कर रही है। ये इसलिए किया जा सकता है क्योंकि भारत अपने गैस के भंडार को बढा सकें।
फ्यूल रिजर्व योजना पर विचार कर रही है सरकार
आपको बता दें कि भारत सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा बढाने के लिए रणनीतिक ईंधन भंडारण योजना बनाने जा रही है। यह योजना करीब 42 अरब डॉलर की कीमत पर बनेगी। लेकिन इस योजना को अभी प्रधानमंत्री की कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है।
अगर यह योजना लागू हो जाती है तो LPG और प्राकृतिक गैस PNG इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं से नया शुल्क लिया जा सकता है। सरकार पहली बार कच्चे तेल के साथ-साथ LPG और LNG का भी रणनीतिक भंडार बनाने की तैयारी कर रही है।
इस योजना के लागू होने पर कितने बढ़ सकते हैं दाम?
प्रस्ताव के मुताबिक सरकार LPG पर 1.29 रुपये प्रति किलो की लेवी लग सकती है। इससे 14.2 किलो की घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 18 रुपए बढ जाएगी।
वहीं प्राकृतिक गैस (PNG) पर 1.43 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर का शुल्क लगाया जा सकता है। अनुमान के मुताबिक इससे साल में 1.5 अरब डॉलर जुटाए जा सकते है, जिनका इस्तेमाल गैस स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चचर बनाने में होगा।
आखिर सरकार क्यों ला रही है योजना?
इस योजना को लाने की एक वजह अभी के हालात है। पिछले कई महीनों में मिडिल ईस्ट संकट के कारण ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं भारत अपनी तेल और गैस की जरुरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय संकट का सीधा असर देश पर पडता है।
सरकार यही चाहती है कि भविष्य में किसी युद्ध, सप्लाई रुकने या वैश्विक कीमतों में अचानक बढोतरी की स्थिति में देश के पास पर्याप्त ईंधन का भंडार हो।

