Earth Air Tunnel Technic : जैसा कि आप जानते ही होंगे कि गर्मी के के चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी पड़ती है। ऐसे में AC चलाना मजबूरी हो जाता है। वहीं बिजली बिल भी हर महीने काफी ज्यादा आता है। ऐसे में कोई तकनीक हो जो बिना ज्यादा बिजली बिल के 45 डिग्री के तापमान में घर को 22 से 24 डिग्री तक ठंडा रखा जा सके, यह किसी सपने से कम नहीं है।

दरअसल बता दें कि EAT यानी कि Earth Air Tunnel सिस्टम एक ऐसी ही तकनीक है, जो इसे संभव बनाती है। इसमें घरों को ठंडा रखने के लिए जमीन से 10 से 15 फीट नीचे की ठंडक का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ज्यादा बिजली खपत करने वाले कंप्रेसर का इस्तेमाल नहीं होता, जिसकी वजह से बिजली का बिल नहीं आता।

जानिए आखिर क्या है Earth Air Tunnel तकनीक?

यह तकनीक किसी कंप्रेसर या कूलिंग गैस पर नहीं बल्कि पृथ्वी के बुनियादी नियम पर काम करती है, जिसे थर्मल इनर्शिया कहता है। घर के बाहर 45 डिग्री तापमान हो या फिर ठंड में 4 डिग्री तापमान पहुंच गया हो लेकिन धरती के नीचे तापमान हमेंशा 20 से 23 डिग्री रहता है। इस तकनीक के इसी तापमान का इस्तेमाल करके घरों को ठंडा या सामान्य रखा जा सकता है।

कैसे काम करती है ये Earth Air Tunnel तकनीक?

इस तकनीक को काम करने के लिए घर के बाहर एक टावर लगाया जाता है, जो ताजी हवा को अंदर खींचता है। बाहर से आने वाली धूल-मिट्टी को रोकने के लिए एडवांस फिल्टर लगाए जाते है। इसके बाद फिल्टर की गई हवा को जमीन के 10-12 फीट नीचे बिछाए लंबे पाइप्स से गुजारा जाता है, तो 42 डिग्री की गर्म हवा को जमीन का तापमान ठंडा कर देता है।

ऐसे में जब यह हवा घर के अंदर प्रवेश करती है तो इसका तापमान घटकर करीब 22 से 25 डिग्री रह जाता है। इसे कम वॉट वाले ब्लोअर की मदद से कमरों के वेंट्स तक पहुंचाई जाती है। ऐसे में यही सिस्टम सर्दियों में हीटर का काम करता है। बाहर की ठंडी हवा जब जमीन के नीचे जाती है तो 22 से 24 डिग्री तापमान की गर्माहट को लेकर घर को बिना किसी हीटर के गर्म रखती है।