क्या आप भी विदेश घूमने, पढ़ाई करने या नौकरी के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अब भारत में अपना पासपोर्ट (Passport) बनवाना पहले के मुकाबले आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। सरकार या संबंधित विभाग द्वारा पासपोर्ट बनवाने की फीस में बढ़ोतरी की गई है। आइए बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि क्या बदलाव हुए हैं, फीस क्यों बढ़ाई गई है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा।
भारत में पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी
अब तक भारत में एक सामान्य पासपोर्ट (36 पेज) बनवाने की फीस काफी बजट में हुआ करती थी, लेकिन अब नए अपडेट के तहत पासपोर्ट आवेदन शुल्क में इजाफा कर दिया गया है। फिर चाहे आप नॉर्मल कोटे से पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें या फिर तत्काल (Tatkaal) कोटे से, दोनों ही स्थितियों में आवेदकों को अब पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इसके अलावा पासपोर्ट रिन्यू (Renew) करवाने या गुम होने पर दोबारा बनवाने की फीस में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।
पासपोर्ट फीस बढ़ाने के पीछे का कारण
अब अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल जरूर कौंध रहा होगा कि भारत में पासपोर्ट फीस अचानक से क्यों बढ़ाई गई है तो इसके पीछे के कुछ कारण यह भी हो सकते हैं।
भारत में बढ़ती ई-पासपोर्ट की सुविधा: भारत सरकार धीरे-धीरे ई-पासपोर्ट की तरफ बढ़ रही है, जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है। इसकी प्रिंटिंग और सिक्योरिटी फीचर्स की लागत ज्यादा होती है।
सुरक्षा में हुई बढ़ोतरी: पासपोर्ट के नाम पर बढ़ रहे फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए पासपोर्ट में नए और आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।
आखिर आम जनता पर क्या पड़ेगा इससे फर्क
इस महंगाई का सबसे सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो पहली बार विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं:
पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्र: जो बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा के लिए लोन लेकर जा रहे हैं, उनके लिए यह एक अतिरिक्त खर्च होगा।
विदेशों में घूमने जाने वाले Tourist : वह परिवार जो पहली बार विदेश ट्रिप प्लान कर रहे हैं।
कम खर्चे में कैसे बनाएं पासपोर्ट
आमतौर पर अधिकतर लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए एंजेट या साईबर कैफे से संपर्क करते हैं। जिसमें। वह अपना चार्ज भी जोड़ देते हैं जिससे पार्सपोर्ट बनाना और भी मंहगा हो जाता है। ऐसे में यदि आप कम खर्च करके के पासपोर्ट बनावाने चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से Passport Seva की आधिकारिक वेबसाइट या mPassport Seva ऐप के जरिए खुद फॉर्म भर सकते हैं। जिससे आपको केवल निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही एक बात का ध्यान जरूर रखें कि अपॉइंटमेंट के दिन अपने सभी ओरिजिनल कागज (आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट आदि) साथ ले जाएं ताकि कोई गड़बड़ी न हो और आपका आवेदन रिजेक्ट न हो।
पासपोर्ट फीस का बढ़ना यकीनन आम आदमी के लिए एक अतिरिक्त बोझ है, लेकिन बेहतर सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पासपोर्ट की मजबूती के लिए इसे एक जरूरी कदम भी माना जा रहा है। अगर आप विदेश जाने का सोच रहे हैं, तो बिना देरी किए आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नए नियमों और फीस की जांच कर लें।





