ChatGPT Viral Video : जैसा कि आप जानते ही होंगे कि आजकल AI का इस्तेमाल हर छोटे-बडे कामों में हो रहा है। AI कई दशकों से अनसुलझे सवालों के जवाब खोज रहा है, तो कहीं इसे सिंगुलेरिटी यानी कि इंसानों से बेहतर समझ वाला बताया जा रहा है।

लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें देखा गया है कि AI का इस्तेमाल भीड में खोई हुई चप्पल ढूंढने के लिए किया गया है। जी हां एक शख्स ने हजारों चप्पलों के ढेर में अपना जूता तलाशने के लिए ChatGPT को काम पर लगा दिए। सबसे मजेदार बात यह रही कि ChatGPT ने उस शख्स के जूते तलाश भी कर दिए।

ChatGPT ने ढूंढ निकाला शख्स का खोया हुआ जूता

रिपोर्ट्स के अनुसार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो 'shubhangborkar' नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में साफ दिखता है कि जब शख्स अपने जूते हजारों चप्पलों और जूतों के ढेर के बीच नहीं ढूंढ पाता, तो वह ChatGPT को यह काम सौंप देता है।

वह शख्स Chagpt को अपने जूतों की पुरानी फोटो और जूतों चप्पलों के ढेर की कुछ फोटो शेयर करके ढूंढने का काम दे देता है। जिसके बाद ChatGPT शख्स के जूते ढूंढकर ही दम लेता है।


ChatGPT ने आखिर कैसे की मदद?

जिस शख्स का जूता खोया था उस शख्स ने अपने जूते की पुरानी तस्वीर ChatGPT को दी, जिससे वह जूते-चप्पलों के ढेर में शख्स के जूते ढूंढ सकें।

इसके बाद जूते-चप्पलो के ढेर की कुछ तस्वीरें ChatGPT पर अपलोड की गई और AI को खोए हुए जूते तलाशने के लिए कहा गया। इसके बाद AI ने तुरंत चप्पल-जूतों के ढेर को स्कैन करके शख्स के खोए हुए जूतों की लोकेशन को मार्क कर दी।