Blue Aadhaar Update : अगर आपके घर में भी 5 साल से 15 साल के बच्चे हैं तो आप समय रहते उनका ब्लू आधार कार्ड अपडेट करवा लें। दरअसल बच्चों का ब्लू आधार कार्ड 30 सितंबर तक फ्री में अपडेट होगा।
इसके बाद आधार को अपडेट कराने पर पैसे खर्च करने पडेंगे। बता दें कि बच्चों के आधार कार्ड को ब्लू आधार कहा जाता है। ये स्कूल में दाखिला लेने से लेकर बच्चों के नाम पर कोई बचत स्कीम या बैंक खाता खुलवाने के भी काम आते हैं।
बच्चों के आधार कार्ड 5 और फिर 15 साल की उम्र में अपडेट किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 5 साल से छोटी उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनाते समय बायोमेट्रिक डेटा नहीं लिया जाता है। इसे 5 साल और 15 साल की उम्र में अपडेट किया जाता है।
यह अपडेट के लिए आधार सेंटर जाना जरूरी है। ऐसे में बिना अपॉइंटमेंट आधार सेंटर पहुंचना आपके समय की बर्बादी होगी। ऐसे में अगर आप ब्लू आधार अपडेट कराना चाहते है तो आप आधार सेंटर अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचे। यह अपॉइंटमेंट आपको ऑनलाइन फोन पर ही मिल जाएगा।
आखिर कैसे अपडेट होगा ब्लू आधार?
बता दें कि ब्लू आधार अपडेट करवाने के लिए माता-पिता को बच्चों को लेकर आधार सेंटर विजिट करना होता है। यहां 5 और 15 साल की उम्र होने वाले अनिवार्य अपडेट में बायोमेट्रिक डेटा को कार्ड से लिंक किया जाता है।
इसके लिए बच्चे का सेंटर पहुंच कर उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों का स्कैन देना जरुरी हो जाता है। इसके लिए जरुरी है कि आप आधार सेंटर आप अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचें। इससे आपका समय बचता है और लंबे समय के लिए लाइन में लगने की जरुरत नहीं होती।
इस तरह से आप बुक कर सकते है ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
1. सबसे पहले आपको uidai.gov.in या appointments.uidai.gov.in साइट पर जाना होगा। वहां आपको Book an Appointment पर क्लिक करें।
2. इसके बाद अपना शहर या जिले का Aadhar Seva Kendra चुनें औऱ Proceed to Book Appointment पर क्लिक करें। गौर करें कि आधार सेवा केंद्र की जगह पर आपको ASK लिखा मिल सकता है।
3. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें औऱ फिर फोन पर आने वाले OTP को डालकर लॉगइन कर लें।
4. अब Update Aadhar को चुनें और बच्चे की जरुरी डिटेल्स भरें।
5. अब अपनी तारीख और टाइम स्लॉट को चुन लें।
6. डिटेल्स को एक बार क्रॉस चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें औऱ अपॉइंटमेंट स्लिप को सेव कर लें या फिर प्रिंट निकालकर रखें।

