Recharge Plan Price Hike : बता दें कि Airtel यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। अब Airtel यूजर्स को महंगे Recharge Plan का इस्तेमाल करना होगा। Airtel ने अपने ऑफिशियल पोर्टल से कुछ पॉपुलर रिचार्ज प्लान को हटा दिया है। 

जानकारी के अनुसार इसमें 299 रुपए का रिचार्ज प्लान है, जिसमें प्रतिदिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई सारे बेनेफिट्स शामिल थे। एयरटेल ने हाल के ही दिनों में अपने प्लेटफॉर्म से कुल चार रिचार्ज प्लान को हटाया है।

दरअसल X प्लेटफॉर्म यूजर्स ने दावा किया है कि एयरटेल ने 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये के रिचार्ज प्लान को हटा दिया है। अब तक जो यूजर्स इन प्लान के साथ रिचार्ज करवाते थे, उनको अब कोई औऱ ऑप्शन ढूंढना होगा।

यह कोई पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने अपना कोई रिचार्ज प्लान ऑफिशियल पोर्टल से हटाया हो। इससे पहले भी टेलिकॉम कंपनियां ऐसा कर चुकी हैं। कंपनियां अपने रेवन्यू मेंटेन करने के लिए अक्सर पुराने एंट्री लेवल के रिचार्ज प्लान को रिमूव करती रही है।

2025 में भी हटाए थे कई पोपुलर रिचार्ज प्लान

आप को बता दें कि एयरटेल कंपनी ने साल 2025 के अगस्त महीने में भी एक ऐसा कदम उठाया था। उस दौरान कंपनी ने अपना 249 रुपये सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान हटा दिया था, जिसके बाद 299 रुपये का रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में सबसे ज्यादा पोपुलर हुआ है।

299 रुपए वाले प्लान की जगह कर सकते है ये रिचार्ज प्लान

अगर आप अनलिमिटेड फायदे के लिए कोई रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो 299 रुपए वाले प्लान की जगह 349 रुपये का प्लान चुनना होगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2GB डेटा मिलेगा। साथ ही रोज 100SMS का एक्सेस मिलेगा।

Airtel के पोर्टल से कई प्लान हटाए गए हैं तो आने वाले दिनों में कुछ नए रिचार्ज प्लान भी देखने को मिलेंगे। हालांकि ये नए रिचार्ज प्लान कब तक लॉन्च होंगे, इसके बारे में हाल में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।