7 New Amrit Bharat Trains : बता दें कि भारतीय रेलवे लगातार अपने य़ात्रियों का सफर आसान और किफायती बनाने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी है।
इन ट्रेनों के जरिए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात औऱ दक्षिण भारत के कई शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्देश्य यात्रियों को प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में किफायती किराए में आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा उपलब्ध कराना है।
1. धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस
धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस झारखंड से दक्षिण भारत को कनेक्ट करेगी। यह ट्रेन धनबाद से चलकर गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, कटनी, जबलपुर, नागपुर, विजयवाडा, तिरुपति क्षेत्र होते हुए कोयंबटूर तक जाएगी।
2. चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के बीच सफर को आसान बनाएगी। यह ट्रेन के रास्ते में काजीपेट, पेद्दापल्ली, नागपुर, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा जैसे प्रमुख स्टेशन आएंगे।
3. गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बेहद अहम ट्रेन होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए बांद्रा पहुंचेगी।
4. गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से चलकर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। इससे पूर्वी उत्तरप्रदेश के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
5. सुबेदारगंज-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस
सुबेदारगंज-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस फतेहपुर, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, सतना, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे से होकर जाएगा। इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा।
6. प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस
प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस भी यात्रियों के लिए एक नया विकल्प होगी। ट्रेन प्रयागराज से चलकर फतेहपुर, कानपुर, इटावा, आगरा, भरतपुर क्षेत्र, कोटा, रतलाम औऱ वडोदरा होते हुए उधना पहुंचेगी। इस रुट से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश औऱ गुजरात के कई शहरों को फायदा मिलेगा।
7. प्रयागराज-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन प्रयागराज से सतना, जबलपुर, इटारसी औऱ भुसावल होते हुए महाराष्ट्र के कल्याण तक जाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज से शुक्रवार को चलेगी, जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से इसकी वापसी शनिवार को होगी।

