देवप्रयाग में बंजी जंपिंग करने आए 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान देहरादून निवासी लक्ष्य रस्तोगी के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार जंप लेने के कुछ समय बाद उसे पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन पहले उसे एक लॉज में ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।