Uttarakhand Paper Leak:  उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. सोमवार को DIET अल्मोड़ा पहुंचे। निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि राज्य में अब कोई पेपर लीक नहीं हो रहा है तथा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित कर रही है।

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा पहुंचे। जहां उनसे जब पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब किसी तरह का पेपर लीक नहीं हो रहा और सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ पेपर करवा रही।