Uttarakhand Update: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक की बात करें तो लगातार मानसून सक्रिय हो चुका है।हम बात करें लगातार पहाड़ी जनपदों के साथ-साथ मैदानी जनपद भी लगातार भूस्खलन से अछूते नहीं है।मौसम वैज्ञानिक निदेशक सीएस तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में मौसम अपना रूद्र रूप धारण कर सकता है।

इसी के मध्य नजर उन्होंने संबंधित जनपदों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है।उनके मुताबिक आने वाले समय में यानी अगर हम बात करें तो 28 से लेकर 30 जुलाई तक पहाड़ के कई जनपदों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है जिसको लेकर मौसम विभाग के तरफ से संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन विभाग जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।