Uttarakhand News: गणेश गोदियाल ने अनिल बलूनी को दी चुनौती, कहा..

Published on -
Follow Us
WhatsApp Group Join Now

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को विकास हेतु रोड़मैप पर बहस करने की चुनौती दी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को आयकर विभाग का नोटिस, बोले..

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा पार्टी पर ही चुनाव लडा जाता है तो दोनों पार्टियां अपने वोटरों कोUttarakhand News: गणेश गोदियाल ने अनिल बलूनी को दी चुनौती, कहा. लुभाने के लिए पूरी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट में एक गढ़वाल सीट पर सभी की नजरें होंगी। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने गढ़वाल लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर दांव खेला। देखा जाए तो इसी सीट पर दोनों पार्टियों में कड़ा मुकाबला हो सकता है।

इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अनिल बलूनी को जनता के सामने बहस की चुनौती देते हुए कहा कि बलूनी उत्तराखंड के सांसद रह चुके हैं और इस दौरान उनके कहीं दर्शन नहीं हुए। वह कहते हैं कि विकास पर चर्चा होनी चाहिए। गोदियाल ने कहा कि मैं उनके इस विचार से सहमत हूं और निवेदन करता हूं हम दोनो को मिलकर मीडिया के सामने जाना चाहिए और विकास को लेकर अपना रोड मैप रखें।

गणेश गोदियाल का अनिल बलूनी

उन्होंने कहा कि अनिल बलूनी जी को गढ़वाल लोकसभा के विकास हेतु रोडमैप को जनता के सामने रखने के लिये बहस की चुनौती देता हूँ। स्वस्थ लोकतंत्र में ये एक सार्थक पहल है और जिस जगह का चयन वह करेंगे उसी जगह पर हम इस प्रकार का आयोजन करें। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि अनिल बलूनी जी मेरी इस चुनौती को स्वीकार करेंगे और स्थान के साथ समय भी बताएंगे।

About the Author

we are dedicated to celebrating and preserving the rich cultural heritage of the Pahari region.

For Feedback - feedback@paharipatrika.in