Current Date

Gold Price Down 2025: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट और वजहें

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 4 नवम्बर 2025, 11:25 पूर्वाह्न IST
Advertisement
Subscribe
Gold Price Down 2025: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट और वजहें

Gold Price Down 2025: भारत में नवंबर 2025 की शुरुआत सोने और चांदी के निवेशकों के लिए बड़ी खबर लेकर आई है। दिवाली के बाद लगातार ऊंचाई पर बने सोने के भाव अब अचानक ढह गए हैं। आज 4 नवंबर 2025 को 24 कैरेट सोने का रेट 10 ग्राम के लिए लगभग 1,23,180 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि चांदी के दाम भी घटकर 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। पिछले नौ हफ्तों से जिस तेजी की चमक देखने को मिल रही थी, वह अब फीकी पड़ गई है। आइए समझते हैं कि आखिर सोने-चांदी के दामों में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई।

Gold And silver Price Down 2025

सोने और चांदी के दामों में गिरावट के प्रमुख कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती होना है। हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद डॉलर इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई। डॉलर की मजबूती से ग्लोबल मार्केट में गोल्ड पर दबाव आया, जिससे सोने के दामों में 3 से 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।

यह भी पढ़ें – चौखुटिया को धामी सरकार की सौगात: अब बनेगा 50 बेड का अस्पताल, मिलेगी डिजिटल एक्स-रे सुविधा

दिवाली से पहले सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी। इस बढ़त का फायदा उठाते हुए निवेशकों ने बड़ी मात्रा में सोना बेच दिया। भारी मुनाफा वसूली के चलते बाज़ार में सप्लाई बढ़ी और रेट नीचे खिसक गए।

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की आशंका कम होने से सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में कम तवज्जो मिल रही है। यही स्थिति मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने से भी बनी।

चीन सरकार द्वारा कुछ वस्तुओं पर टैक्स रिबेट खत्म करने के बाद वहां सोने-चांदी की खरीदारी पर असर पड़ा है। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मार्केट में दिखाई दे रहा है।इन सभी कारणों ने मिलकर कीमती धातुओं के दामों को नीचे धकेल दिया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है।

Today Gold And Silver Rate

आने वाले कुछ हफ्तों तक सोने में हल्की गिरावट जारी रह सकती है क्योंकि अमेरिकी नीतियां और फेडरल रेट्स के फैसले बाजार को प्रभावित करेंगे। यह भी माना जा रहा कि 2025 के अंत तक सोने की कीमतों में फिर तेजी की संभावना व्यक्त की जा रही है। त्योहारी सीजन और आगामी आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते सोना एक मजबूत निवेश बना रहेगा।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख